लखनऊ में आज से तीन दिन रहेंगे राजनाथ सिंह: बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे, दुर्गा पूजा में होंगे शामिल

रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह बुधवार से तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रहे हैं। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि राजनाथ सिंह आज दोपहर 3:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे आईआईएम रोड स्थित अल्लूनगर डिगुरिया चौराहा जाएंगे जहां शाम 4 बजे फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित करेंगे।
दौरे के दूसरे दिन 16 अक्टूबर को वह कालिदास मार्ग स्थित आवास पर सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। इसके बाद शहर में शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करेंगे। शाम 6 बजे जानकीपुरम सेक्टर-ई स्थित राम-राम बैंक चौराहे पर आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे।तीसरे और अंतिम दिन 17 अक्टूबर को वह फिर अपने आवास पर लोगों से मुलाकात के बाद सुबह 11:30 बजे एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

