13 राज्यों में मौसम का रेड अलर्ट: 65 किमी की रफ्तार से चलेगा आंधी-तूफान, आईएमडी ने दी चेतावनी

लखनऊ|
65 किमी की रफ्तार से चलेगा आंधी-तूफान, आईएमडी ने दी चेतावनी

मौसम विभाग ने शुक्रवार को देश के 13 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगह 60 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त होने की आशंका है।

मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को देश के 13 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। अलर्ट वाले 13 राज्य: उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और पश्चिम बंगाल है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और तमिलनाडु के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के कारण पूर्वी भारत में बिजली, वज्रपात और भारी बारिश का खतरा है। वहीं पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

समुद्र से दूर रहने की सलाह

आईएमडी ने मछुआरों को समुद्र से दूर रहने और किसानों को खुले में न जाने की सलाह दी है। फसल को नुकसान की भी आशंका जताई गई है। प्रमुख शहरों का हाल -दिल्ली: 40-45 किमी प्रति घंटा की हवा चलने की संभावना, अधिकतम तापमान 34°C, न्यूनतम 24°C उत्तर प्रदेश: लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा, प्रयागराज, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर समेत पूरे प्रदेश में अलर्ट। हवा 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। लखनऊ में अधिकतम 32°C, न्यूनतम 21°Cबिहार: पटना, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा समेत कई जिलों में बारिश, हवा 40-50 किमी प्रति घंटा। पटना में 32°C / 23°Cराजस्थान: जयपुर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर में अलर्ट, हवा 30-40 किमी प्रति घंटा। जयपुर में 32°C / 21°Cपंजाब: लुधियाना, जालंधर, पटियाला में 50-55 किमी प्रति घंटा की आंधी का अलर्टमौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।