वेतन कटौती से परेशान कर्मी टावर पर चढ़ा: आधे घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, पूरे पावर हाउस परिसर में अफरातफरी मची

लखनऊ|
 आधे घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, पूरे पावर हाउस परिसर में अफरातफरी मची

काकोरी थाना क्षेत्र के चौधरी खेड़ा स्थित एफसीआई पावर हाउस में रविवार को हड़कंप मच गया। जब वेतन कटौती से नाराज एक संविदा कर्मचारी बिजली के टावर पर चढ़ गया। कर्मचारी की इस हरकत से पूरे पावर हाउस परिसर में अफरातफरी मच गई। टावर पर चढ़ा कर्मचारी विकास यादव पावर हाउस में संविदा पर कार्यरत है। टावर से ही उसने अधिकारियों से अपनी कटी हुई सैलरी वापस दिलाने की गुहार लगाई।

जेई पर लगाया मनमानी का आरोप

विकास यादव का आरोप है कि संविदा कर्मचारियों की मेहनत की कमाई से मनमाने तरीके से वेतन काटा जा रहा है। उसने बिजली विभाग के जेई जहांगीर आलम पर गंभीर आरोप लगाए। कर्मचारी का कहना है कि उसने कई बार जेई से शिकायत की। लेकिन इसके बावजूद उसे पूरी सैलरी नहीं मिली। बार-बार कहने के बाद भी समस्या का समाधान न होने से नाराज होकर उसने टावर पर चढ़ने का कदम उठाया। उसने अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर कटी हुई धनराशि वापस दिलाने की मांग की।

आधे घंटे बाद उतरा नीचे

कर्मचारी के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पावर हाउस में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने टावर के नीचे से ही उसे समझाने का प्रयास किया ।करीब आधे घंटे तक चले समझाने-बुझाने के बाद विकास यादव टावर से नीचे उतर आया। इसके बाद अधिकारियों ने उसे शांत कराया और उसकी समस्या सुनने का आश्वासन दिया। अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद ही वह टॉवर से नीचे उतरा।

अन्य कर्मचारियों में भी नाराजगी

घटना के बाद पावर हाउस में मौजूद अन्य संविदा कर्मचारियों में भी नाराजगी देखने को मिली। कर्मचारियों ने वेतन कटौती का कारण स्पष्ट करने और बकाया धनराशि का भुगतान कराने की मांग उठाई है। फिलहाल पूरा मामला पावर हाउस परिसर में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ अन्य कर्मचारियों ने भी कटौती होने की बात बताई है। लेकिन इसके पहले किसी ने इस तरह से आवाज नहीं उठाई थी। जिससे उसका मन बढ़ गया था।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।