यूपी में MLC चुनाव से ठीक पहले सपा ने बदले प्रत्याशी: गोरखपुर में पार्टी ने खेला बड़ा दांव, डॉ. संजयन को दिया समर्थन

लखनऊ|

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनावों से ठीक पहले समाजवादी पार्टी ने एक बड़ा सियासी दांव खेला है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को अचानक दो महत्वपूर्ण सीटों पर अपने अधिकृत प्रत्याशियों के नाम बदल दिए हैं। सपा ने आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. आकाश अग्रवाल और गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजयन त्रिपाठी को अपना नया उम्मीदवार घोषित किया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनके नामों की औपचारिक घोषणा की।

इस पूरे फेरबदल में सबसे चौंकाने वाला नाम डॉ. संजयन त्रिपाठी का है। गोरखपुर-फैजाबाद क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे डॉ. संजयन त्रिपाठी का टिकट कटने के बाद उन्होंने बीजेपी से बगावत कर दी थी। टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भी दाखिल कर दिया था। लेकिन ऐन वक्त पर सपा ने दांव खेलते हुए पूर्व घोषित प्रत्याशी कमलेश यादव की जगह डॉ. संजयन त्रिपाठी को अपना आधिकारिक उम्मीदवार बनाकर बीजेपी को एक बड़ा झटका दिया है।

आगरा में वर्तमान एमएलसी आकाश अग्रवाल पर भरोसा

वहीं दूसरी तरफ, आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी ने पहले से घोषित प्रत्याशी राम प्रकाश गुप्ता (प्रकाश चंद्र गुप्ता) का टिकट काटकर वर्तमान एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल को मैदान में उतारा है। आकाश अग्रवाल ने भी लखनऊ में सपा की सदस्यता ग्रहण की और अब वे साइकिल के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे।

पूर्व प्रत्या​शियों की सहमति से किया गया फेरबदल

सपा सूत्रों के मुताबिक, यह बड़ा बदलाव पूर्व प्रत्याशियों की आपसी सहमति से किया गया है ताकि सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ा जा सके। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले इस चुनाव में सपा के इस नए कदम से मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।