लखनऊ में ​शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार: बहन र​श्मि और ड्राइवर दानिश भी दबोचे गए, 11 दिनों से तीनों थे फरार

लखनऊ|

लखनऊ के चर्चित रेस्टोरेंट संचालक शिवा शर्मा मौत मामले में यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पिछले 11 दिनों से फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को यूपी एसटीएफ और लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त टीम ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने श्रद्धा दुबे के साथ उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश को भी धर-दबोचा है। लखनऊ पुलिस ने हाल ही में इन तीनों आरोपियों पर इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दी थी।

लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर स्थित श्रद्धा दुबे के फ्लैट से गिरकर नौ अक्टूबर को कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद शिवा की मां ने श्रद्धा और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। वारदात के बाद से ही मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्राइवर लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे।

आगरा के बाद नागपुर में बिछा जाल

फरारी के दौरान श्रद्धा दुबे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें वह ई-रिक्शा पर सामान लादकर नेपाल बॉर्डर की तरफ जाती दिखी थी। इसके बाद पुलिस की टीमें नेपाल और पश्चिमी यूपी में लगातार दबिश दे रही थीं। ड्राइवर दानिश ने कोर्ट में सरेंडर करने की अर्जी भी लगा रखी थी। हालांकि, यूपी एसटीएफ को श्रद्धा दुबे के आगरा के एक होटल में छिपे होने का इनपुट मिला। पुलिस ने जब पीछा किया तो उसकी सटीक लोकेशन महाराष्ट्र के नागपुर में मिली, जिसके बाद संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

श्रद्धा ने वीडियो जारी कर खुद को बताया था बेकसूर

गिरफ्तारी से ठीक पहले श्रद्धा दुबे ने एक मीडिया एजेंसी को दिए इंटरव्यू और सोशल मीडिया वीडियो में खुद को बेकसूर बताया था। उसका दावा था कि उसने शिवा की हत्या नहीं की, बल्कि शिवा ने कर्ज से परेशान होकर उसके फ्लैट की चौथी मंजिल से कूदकर खुदकुशी की थी। श्रद्धा का कहना था कि शिवा पर करीब 16-17 लाख रुपये का कर्ज था और पुलिस को निष्पक्ष जांच के लिए अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज खंगालने चाहिए। फिलहाल यूपी एसटीएफ और लखनऊ पुलिस की टीम तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर लखनऊ लाने की तैयारी कर रही है, जिसके बाद कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।