लखनऊ में शिवा शर्मा मर्डर केस: मॉडल श्रद्धा दुबे पर 25 हजार का इनाम, 10 टीमें तलाश में जुटीं

लखनऊ|
मॉडल श्रद्धा दुबे पर 25 हजार का इनाम, 10 टीमें तलाश में जुटीं

राजधानी के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मॉडल और इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लखनऊ पुलिस ने मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक तनवीर अली उर्फ दानिश पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। हजरतगंज के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में नौ अक्टूबर को कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध हालत में चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। शिवा की मां की तहरीर पर हजरतगंज थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज है। घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं।

श्रद्धा ने एक अफसर से संपर्क होने का हवाला देकर शिवा को जेल भेजने की धमकी दी थी। इससे जुड़ा एक आडियो मंगलवार को वायरल हुआ। पुलिस ने एयरपोर्ट प्रशासन को श्रद्धा की फोटो और डिटेल भेजकर अलर्ट कर दिया है। श्रद्धा उसकी बहन और ड्राइवर की गिरफ्तारी में 10 टीमें लगी हैं। टीमें ड्राइवर और कई अन्य संदिग्धों की तलाश में लखनऊ और पड़ोसी जनपदों में दबिश दे रही हैं। कई टीमें नेपाल सीमा से सटे बार्डर पर हैं। पुलिस ने श्रद्धा के मददगारों की भी सूची तैयार कर ली है। पुलिस उपायुक्त मध्य विक्रांत वीर के अनुसार हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा उसकी बहन और ड्राइवर के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। कई संदिग्ध हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ जारी है।

शिवा की मां ने मॉडल पर लगाया था बेटे की हत्या का आरोप

कारोबारी शिवा शर्मा श्रद्धा के साथ लिव इन में रहते थे। पिछले हफ्ते सोसाइटी के फ्लैट से गिरने के बाद उनकी मौत हो गई थी। जिस समय वह गिरे शरीर पर केवल अंडरवियर था। मां ने मॉडल श्रद्धा और अन्य लोगों पर बेटे को ऊपर से फेंकने का आरोप लगाया था। शिवा की मां रंजना ने मॉडल श्रद्धा पर बेटे को झूठे केस में फंसाने, सिगरेट से जलाने, माफिया और कई नामचीन लोगों से धमकी दिलाने का आरोप लगाया है। मां ने श्रद्धा उसकी बहन रश्मि समेत चार के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

फ्लैट से मिली शक्तिवर्धक दवाएं और सेक्स टॉयज

पुलिस को जांच के बाद श्रद्धा के फ्लैट से कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिली हैं। इसमें सेक्स टॉयज, शक्तिवर्धक दवाएं, नशीली गोलियां और अन्य चीजें बरामद हुई हैं। पता चला कि फ्लैट से ही वह गंदा धंधा चला रही थी। उसके कई कारोबारियों, बिल्डरों से संपर्क का पता चला।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।