लखनऊ का शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे की तलाश, सोनौली बॉर्डर पहुंची क्राइम ब्रांच और एसओजी

लखनऊ|

लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार आरोपी श्रद्धा दुबे की तलाश तेज हो गई है। लखनऊ क्राइम ब्रांच और एसओजी की टीम शनिवार को नेपाल सीमा से सटे महराजगंज के सोनौली भगवानपुर पहुंची। सीमावर्ती इलाके में जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही आरोपी श्रद्धा दुबे की तलाश में लखनऊ पुलिस की क्राइम ब्रांच और एसओजी टीम महराजगंज पहुंच गई है। टीम ने भारत-नेपाल सीमा से सटे संवेदनशील कस्बे सोनौली के भगवानपुर में स्थानीय पुलिस के सहयोग से जांच शुरू की है। सूत्रों के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि श्रद्धा दुबे नेपाल भागने की फिराक में है, जिसके चलते सीमावर्ती क्षेत्र में उसकी तलाश तेज कर दी गई है। क्राइम ब्रांच और एसओजी की टीम भगवानपुर कस्बे के पगडंडी रास्तों और आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को बारीकी से खंगाल रही है। टीम श्रद्धा दुबे की संभावित गतिविधियों और उसके आवागमन से जुड़े अहम सुराग जुटाने में जुटी है।

खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल के जरिए मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों और कड़ियों को आपस में जोड़ने का प्रयास जारी है। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित भगवानपुर के पगडंडी मार्गों के पास टीम लगातार कैमरों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा दुबे के नेपाल में छिपे होने की आशंका के चलते लखनऊ पुलिस ने अपनी टीम को बॉर्डर पर भेजा है। स्थानीय पुलिस भी अलर्ट मोड पर है और सीमा पर आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।