कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे ने सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, खुद को बताया निर्दोष

लखनऊ|
श्रद्धा दुबे ने सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, खुद को बताया निर्दोष

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत मामले में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर खुद को निर्दोष बताया है। वीडियो में वह कहती नजर आ रही है कि वह खुद पुलिस के सामने आकर सारी बात बताना चाहती है। श्रद्धा दुबे ने एक मिनट 15 सेकेंड का अपना वीडियो जारी करते हुए कहा कि मेरे नाम को इस तरह से मत उछालिए। मेरा कनेक्शन अधिकारियों-नेताओं से न जोड़ा जाए। कारोबारी ने सुसाइड किया था। श्रद्धा का कहना है कि वह पुलिस को सबकुछ बताना चाहती है लेकिन उसकी स्थिति ठीक नहीं है।

बतादें कि लखनऊ के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट के चौथे तल से संदिग्ध हालात में गिरकर कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा अलीगंज कपूथला में रहते थे। शिवा की मां रंजना ने मॉडल श्रद्धा पर बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाने, सिगरेट से जलाने का आरोप लगाया। शिवा एक साल से मॉडल श्रद्धा दुबे के साथ लिव इन में रह रहे थे। मां ने श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि शिवा को ऊपर से फेंका गया था। इसके बाद पुलिस ने छापा मारा तो श्रद्धा समेत सभी फरार थे। फ्लैट की जांच में पुलिस को सेक्स टॉयज समेत कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिली थीं।

पुलिस को मैं अपना बयान देना चाहती हूं

कारोबारी शिवा की मौत के बाद श्रद्धा दुबे फरार हो गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। बुधवार को पुलिस ने श्रद्धा की कार को नेपाल बॉर्डर से बरामद किया है। इसी बीच श्रद्धा दुबे ने अपना वीडियो बनाकर अपने आप को निर्दोष बताया है। श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि मेरे नाम को इस तरह से मच उछालिए। इस तरह से किसी के साथ भी मेरे नाम को मत जोड़िए। कई अधिकारियों, कई नेताओं के साथ बेवजह मेरा नाम जोड़ा गया है। अगर मेरे इंस्टाग्राम पर कोई जुड़ा है तो इस तरह की अफवाह मत फैलाइए। मेरा किसी अधिकारी या नेता से कोई कनेक्शन नहीं है।

किसी लड़की के बारे में कुछ भी बोलने से पहले सोचिए

मैं किसी को नहीं जानती हूं। मैं कहीं गायब नहीं हूं। मैं पुलिस में आकर अपना बयान देना चाहती हूं। जो भी है, सब सच-सच बताना चाहती हूं। अपील की कि किसी भी लड़की के बारे में कुछ भी बोलने से पहले कई बार सोचिए। मैंने कुछ भी नहीं किया है। शिवा शर्मा से संबंधित जो भी सच है, सब बताऊंगी। कहा कि शिवा की हत्या नहीं हुई है। उसने सुसाइड की थी। यह बात मैं पहले ही बताने वाली थी लेकिन मेरी कंडिशन ऐसी नहीं थी। इस समय भी मैं ठीक कंडीशन में नहीं हूं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।