कारोबारी शिवा मौत मामले में श्रद्धा दुबे के दो और ऑडियो वायरल: ऑडियो में बोली-घुमा-घुमाकर बदनाम किया, घुमा-घुमाकर मारेंगे

लखनऊ|
ऑडियो में बोली-घुमा-घुमाकर बदनाम किया, घुमा-घुमाकर मारेंगे

लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे के दो और कथित ऑडियो सामने आए हैं। इन ऑडियो में श्रद्धा शिवा शर्मा को धमकाते हुए सुनाई दे रही है। हालांकि वायरल ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पहले ऑडियो में श्रद्धा दुबे शिवा शर्मा से कहती सुनाई देती है कि तुमने मुझे घुमा-घुमाकर बदनाम किया है। मेरा नाम खराब हुआ है। बातचीत के दौरान वह एक ऑफिसर का जिक्र करते हुए कहती है कि उसे शिवा के बारे में पूरी जानकारी मिली है। इस पर शिवा कहता है कि सही डिटेल निकाली है तो श्रद्धा जवाब देती है कि जब लोग तुम्हारी जानकारी निकाल सकते हैं तो वे कुछ भी कर सकते हैं। ऑडियो में श्रद्धा यह भी कहती है कि शिवा ने कभी साथ न छोड़ने का वादा किया था, लेकिन अब वह उसे छोड़कर जा रहा है। वह धमकी भरे लहजे में कहती है, जितना घुमा-घुमाकर तुमने मेरा नाम खराब किया है उतना ही घुमा-घुमाकर मारेंगे ताकि लोग याद रखें। इस दौरान बैकग्राउंड में तीसरे व्यक्ति की आवाज भी सुनाई देती है।

शिवा की गाड़ी में घूमने की वजह से हो गई बदनाम

दूसरे ऑडियो में श्रद्धा किसी अन्य व्यक्ति को फोन कर अपने घर बुला रही है। वह कहती है, "थोड़ी देर के लिए घर आ सकते हो क्या, बहुत तगड़ा वाला मैटर हो गया है। आई नो मेरी गलती है। इसमें भी वह कहती है, शिवा की गाड़ी में घूमने की वजह से मैं बदनाम हो चुकी हूं और अब उतनी ही धज्जियां उड़ाऊंगी। तुम्हारी जान की कसम, जहां बैठेगा वहीं मारूंगी। वादा करती हूं। वह 10 मिनट में आने को कहती है और एक ऋषभ नाम के व्यक्ति का भी जिक्र करती है जो उसके पीछे पड़ा रहता था लेकिन उसने उसे इग्नोर किया। गौरतलब है कि कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने मॉडल श्रद्धा दुबे को गिरफ्तार किया है। मामले में जांच जारी है और पुलिस वायरल ऑडियो की भी पड़ताल कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।