यूपी कैबिनेट बैठक में 22 प्रस्तावों को मंजूरी: एक गाय पर 50 हजार रुपये की मिलेगी स​ब्सिडी, किसानों को देना होगा सिर्फ 15 फीसदी हिस्सा

लखनऊ|
एक गाय पर 50 हजार रुपये की मिलेगी स​ब्सिडी, किसानों  को देना होगा सिर्फ 15 फीसदी हिस्सा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। राज्य सरकार ने पशुपालन क्षेत्र को बढ़ावा देने और किसानों की आमदनी दोगुनी करने के उद्देश्य से पहली बार 'स्टेट लाइव मिशन' का गठन करते हुए एक गाय पालने पर 50 हजार रुपये तक के अनुदान का ऐतिहासिक फैसला लिया है। कैबिनेट के इन फैसलों की जानकारी देते हुए वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि बैठक में रखे गए सभी 22 प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मुहर लग गई है।

पशुपालकों के विकास, आधुनिक तकनीक और दूध उत्पादन को दोगुना करने के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। योजना के तहत पशुपालकों को एक गाय पर 50 फीसदी तक की सब्सिडी मिलेगी, जो अधिकतम 50 हजार रुपये तक होगी। अब गायों का बीमा कराया जाएगा, जिसमें 85 फीसदी प्रीमियम का भुगतान सरकार खुद करेगी और किसानों को सिर्फ 15 फीसदी हिस्सा देना होगा। इस मिशन के माध्यम से गायों की नस्ल सुधारी जाएगी ताकि दूध का उत्पादन बढ़े और किसानों को बेहतर बाजार व्यवस्था मिल सके। ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 100-100 मुर्गियों के चूजे भी मुफ्त बांटे जाएंगे।

शिक्षकों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा

कैबिनेट ने शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों को भी बड़ी राहत दी है। राज्य के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर (नॉन-टीचिंग) कर्मचारियों को अब कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है।

चार प्रमुख एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को हरी झंडी

उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए चार प्रमुख एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के विकासकर्ताओं के चयन से जुड़े प्रस्ताव को कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है, जिससे प्रदेश में सड़कों के जाल और कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार होगा। सरकार का मुख्य उद्देश्य इन ऐतिहासिक फैसलों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करना तथा उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाना है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।