सीएम योगी का दंगाइयों पर तंज: अब चूहे बनकर बिल में दुबके, युवाओं में बजरंगबली जैसी ताकत

लखनऊ|
सेव सूची

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ से प्रदेश में 25 लाख टैबलेट वितरण अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी में माफिया मिट्टी में मिल गए, दंगाई चूहे बनकर बिलों में दुबक गए। नकल माफिया पर पहरा लगा दिया गया। ये सभी पहले युवाओं के लिए पहचान का संकट खड़ा करते थे।

युवा अपनी क्षमता पहचाने : सीएम

योगी ने कहा कि युवाओं के अंदर बजरंगबली जैसी ताकत है, लेकिन जिस तरह हनुमान जी को उनकी शक्ति का स्मरण कराना पड़ा था, उसी तरह युवाओं को भी अपनी क्षमता पहचानने की जरूरत है। प्रदेश की 60 फीसदी आबादी युवा है। टैबलेट के माध्यम से सरकार उन्हें उनकी ताकत का अहसास कराने के साथ आगे बढ़ने का अवसर दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में जब पढ़ाई बाधित हो रही थी, तब सरकार ने तय किया था कि विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। इसी सोच के साथ दो करोड़ टैबलेट वितरित करने का निर्णय लिया गया था। पहले चरण में पांच लाख टैबलेट दिए गए थे। अब 25 लाख युवाओं को टैबलेट उपलब्ध कराने की दिशा में अभियान शुरू किया गया है।

सीएम ने क्या दी नसीहत?

योगी ने विद्यार्थियों को टैबलेट के सही इस्तेमाल की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि इसका उपयोग पढ़ाई, दुनिया की नई जानकारियां हासिल करने और महत्वपूर्ण सूचनाओं को सुरक्षित रखने के लिए करें। तकनीक का इस्तेमाल अपनी शिक्षा और भविष्य को बेहतर बनाने में होना चाहिए। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत शुरू हुए इस अभियान में मुख्यमंत्री ने लखनऊ मंडल के 300 कॉलेजों के 50 हजार युवाओं को टैबलेट वितरित किए। सरकार का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के साथ तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है। कार्यक्रम में लखनऊ, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव के 300 कॉलेजों के स्टूडेंट्स को टैबलेट दिए गए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद हैं।

केशव बोले- सपा सरकार में धर्म देखकर मिलता था योजनाओं का लाभ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार में सरकारी योजनाओं का लाभ धर्म देखकर दिया जाता था। उनके मुताबिक, उस समय हिंदू बच्चों को योजनाओं का लाभ नहीं मिलता था, जबकि मुस्लिम बच्चों को हर योजना का लाभ दिया जाता था। केशव मौर्य ने कहा कि मौजूदा सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए काम कर रही है।

ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर तंज, बोले- सपा ने दिया वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसी चेहरे को सामान्य नजर से देखने पर वह अच्छा लग सकता है, लेकिन माइक्रोस्कोप से देखने पर उसकी खामियां दिखाई देती हैं। एक्सरे मशीन से देखने पर चेहरा और विकृत नजर आता है। इसी उदाहरण के जरिए उन्होंने सपा सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए।

पाठक ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने प्रदेश को 'वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया' दिया था। उन्होंने सवाल किया कि आज प्रदेश में कोई माफिया नजर आता है क्या? अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने विधायक नीरज बोरा की उत्तराखंडी टोपी का भी जिक्र किया। कहा कि यह खतरे वाली टोपी नहीं है और इससे किसी को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने हरदोई और उन्नाव के छात्र-छात्राओं को बधाई भी दी।

नंद गोपाल नंदी बोले- नौ साल में रोजगार के अवसर बढ़े

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं को कौशल के माध्यम से कुशल बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी प्रदेश की वास्तविक तरक्की इस बात से भी तय होती है कि वहां युवाओं के लिए रोजगार के कितने अवसर उपलब्ध हैं। उनके मुताबिक, पिछले नौ वर्षों में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए बड़े बदलाव किए गए हैं।

डिजिटल शिक्षा और तकनीकी दक्षता पर जोर

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत शुरू हो रहा टैबलेट वितरण अभियान प्रदेश के विद्यार्थियों को डिजिटल संसाधनों से जोड़ने की पहल है। इसके जरिए छात्र-छात्राओं को पढ़ाई, ऑनलाइन शैक्षणिक सामग्री और तकनीकी प्रशिक्षण तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी। अभियान के तहत कुल 25 लाख टैबलेट वितरित किए जाने हैं। इसकी शुरुआत लखनऊ में 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट देकर की जा रही है।

अपडेट्स

15 नवंबर 2026

सीएम योगी बोले- तीसरी बार सरकार बनी तो नौकरियों में और आएगी तेजी, युवाओं से मतदाता बनने की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2027 को जो युवा 18 साल की उम्र पूरी करने जा रहे हैं, वे मतदाता सूची में अपना नाम जरूर शामिल कराएं। मतदान करना उनका अधिकार है। एक अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से किसी पात्र व्यक्ति का हक प्रभावित होता है।

मुख्यमंत्री ने रोजगार के मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनने पर नौकरियों की प्रक्रिया में और तेजी लाई जाएगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें रोजगार को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए लगातार काम कर रही है।

योगी ने दावा किया कि प्रदेश में पिछले साढ़े नौ वर्षों में 9.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान भर्तियों को लेकर हमेशा संदेह और अनिश्चितता का माहौल रहता था। नौकरी पाने के लिए लोगों को पैसे देने पड़ते थे और इसके बावजूद चयन की कोई गारंटी नहीं होती थी।

सीएम योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव के रोजगार संबंधी सवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि जब उनकी सरकार को चार बार मौका मिला था, तब युवाओं को नौकरियां क्यों नहीं दी गईं? उन्होंने यह भी दावा किया कि देश में बनने वाले कुल मोबाइल फोन में 55 फीसदी का उत्पादन उत्तर प्रदेश में हो रहा है।

15 नवंबर 2026

योगी बोले-कितनी जोरदार फोटो आई

सीएम योगी ने एक टैबलेट निकालकर युवाओं से होम स्क्रीन खोलने को कहा। इस पर युवा केवल डिब्बे उठाने लगे। तब सीएम योगी ने कहा- अरे आपका ही है, इसे खोल लीजिए। इसके बाद सीएम योगी ने टैबलेट से युवाओं की फोटो खींची। कहा- देखो कितनी जोरदार फोटो आई है।

15 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री ने टैबलेट से खींची तस्वीर

मुख्यमंत्री ने टैबलेट से खींची तस्वीर
15 नवंबर 2026

टैबलेट पाकर खिले छात्रों के चेहरे

टैबलेट पाकर खिले छात्रों के चेहरे
टैबलेट पाकर खिले छात्रों के चेहरे
टैबलेट पाकर खिले छात्रों के चेहरे
टैबलेट पाकर खिले छात्रों के चेहरे
15 नवंबर 2026

योगी ने कहा- ब्रह्मोस मिसाइल से पाकिस्तान का एयरपोर्ट उड़ा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मोस मिसाइल फैक्ट्री के उद्घाटन का जिक्र करते हुए कहा कि लॉन्चिंग से पहले उनकी मुलाकात एकेटीयू के चयनित 500 युवाओं से हुई थी। उन्होंने युवाओं से उनकी खुशी की वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि पहले आप लॉन्चिंग करिए, फिर देखिए क्या होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने फैक्ट्री का उद्घाटन किया और अगले ही दिन पाकिस्तान का एयरपोर्ट तबाह हो गया। इसके बाद पाकिस्तान की हालत ऐसी हो गई कि वह बाप-बाप करने लगा।

15 नवंबर 2026

दंगाई चूहे बनकर दुबक गए, माफिया मिट्टी में मिल गए : योगी

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब प्रदेश में ब्रह्मोस मिसाइल बनाने की फैक्ट्री बनने वाली थी तो हमने डीआरडीओ से केवल एक शर्त रखी। हमने कहा कि हम आपको जमीन फ्री में देंगे, बस यहां नौकरी केवल यूपी के विश्वविद्यालयों से निकले युवाओं को मिलनी चाहिए। डीआरडीओ ने वह शर्त मान ली और 500 युवाओं का तुरंत सिलेक्शन हुआ।

योगी ने कहा कि देश के लोगों के बीच यूपी का परसेप्शन बदला है। जो लोग पहले यूपी के लोगों से मिलना नहीं चाहते थे, वे आज आकर मिलकर कहते हैं कि भैया आप यूपी से हैं। देश में 3 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में यूपी एक है। इसका मतलब है कि आप भी इसमें भागीदार हैं। नए निवेश आते हैं, नए कारखाने लगते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में माफिया मिट्टी में मिल गए, दंगाई चूहे बनकर बिलों में दुबक गए। नकल माफिया पर पहरा लगा दिया गया। ये सभी पहले युवाओं के लिए पहचान का संकट खड़ा करते थे।

15 नवंबर 2026

सीएम योगी बोले- ईमानदारी से दे रहे हैं नौकरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले किसी भर्ती का विज्ञापन निकलता था तो चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली करने निकल पड़ती थी। हम यह सब व्यवस्था समाप्त कर पारदर्शिता और ईमानदारी से नौकरी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हम 67 लाख युवाओं को छात्रवृत्ति दे रहे हैं। पिछली सरकारों ने युवाओं के लिए जो पहचान का संकट पैदा किया था, हमने उस पहचान के संकट को खत्म किया है। फिर आप लोगों के साथ मैं सेल्फी कैसे लूंगा? सीएम योगी ने आगे कहा कि मेरी इच्छा थी कि आप सबको (53 हजार छात्र-छात्राओं को) अपने हाथ से टैबलेट दूं। लेकिन, ऐसा करने में तो कई दिन लग जाएंगे, फिर आप लोगों के साथ मैं सेल्फी कैसे लूंगा।

15 नवंबर 2026

युवाओं के अंदर बजरंगबली की ताकत है : सीएम

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कम उम्र में धर्म, अध्यात्म और देश के लिए कर गुजरने वालों के नाम गिनाए। उन्होंने बुद्ध, गुरु गोबिंद सिंह, झांसी की रानी आदि के नाम बताए। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि आपके अंदर तो बजरंगबली की ताकत है। बजरंगबली को उनकी ताकत को याद कराना पड़ता है। हमारे देश की 56 फीसदी आबादी युवा है। उत्तर प्रदेश की 60 फीसदी आबादी युवा है। हम आपको आपकी ताकत याद दिलाने का काम कर रहे हैं।

15 नवंबर 2026

सीएम योगी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे।

15 नवंबर 2026

सीएम योगी बोले- टैबलेट का उपयोग पढ़ने में करिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना काल में पढ़ाई बाधित थी। तब हमने तय किया कि कोरोना का असर बच्चों की पढ़ाई पर नहीं होने देंगे। हमने तय किया कि दो करोड़ टैबलेट बांटेंगे। उसी के क्रम में हमने आज लखनऊ मंडल के 4 जिलों के 53 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को दिए। पहले चरण में पांच लाख टैबलेट दिए थे। यह जो टैबलेट दिया जा रहा है, इसका उपयोग पढ़ने में करिए। दुनिया की चीजों को जानने में लगाइए। कोई महत्वपूर्ण जानकारी इसमें सुरक्षित करके रखिए।

सीएम योगी ने कहा ​कि मैं आपको बताना चाहूंगा कि सरकार ने आज का दिन ही क्यों चुना। क्योंकि, आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है। इसे पूरा देश जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाता है। देश के भविष्य को डिजिटल रूप से मजबूत करने के लिए इससे अच्छा अवसर और क्या हो सकता है।

15 नवंबर 2026

दयाशंकर सिंह इतिहास में टॉपर थे : सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मंत्री दयाशंकर सिंह का खास जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वह लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष रहे हैं। एक विषय के टॉपर भी रहे हैं। दयाशंकर सिंह से पूछा- किस विषय के थे? इस पर दयाशंकर ने बताया- इतिहास। सीएम योगी ने कहा कि ये इतिहास में टॉपर थे, अब अपना इतिहास लिख रहे हैं।

15 नवंबर 2026

बेटियों से कम जयकारा लगा तो बोले योगी- लगता है बेटे खाना खाकर आए हैं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को छात्र-छात्राओं के लिए 25 लाख टैबलेट वितरण अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने छात्राओं और फिर छात्रों से भारत माता के जयकारे लगवाए। छात्राओं के बाद जब छात्रों की ओर से ज्यादा तेज आवाज में जयकारा गूंजा तो मुख्यमंत्री ने मुस्कराते हुए कहा, “लगता है बेटे खाना खाकर आए हैं, बेटियां खाना खाकर नहीं आईं।” इसके बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं से एक साथ भारत माता के जयकारे लगवाए। मुख्यमंत्री की इस हल्की-फुल्की टिप्पणी पर कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों के बीच उत्साह का माहौल दिखा। टैबलेट वितरण अभियान के जरिए प्रदेश के युवाओं को डिजिटल शिक्षा और तकनीकी संसाधनों से जोड़ने की पहल की जा रही है।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।