लखनऊ में हंगामे के बीच विधानसभा 12 बजे तक स्थगित: राम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन, हाथों में आलू लेकर जताया अनोखा विरोध

लखनऊ|05 अगस्त 2026
राम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन, हाथों में आलू लेकर जताया अनोखा विरोध

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को भी सदन की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। विपक्ष के लगातार विरोध और नारेबाजी के बीच विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। इससे पहले मंगलवार को सरकार ने 59,019 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया था, जिस पर आज चर्चा प्रस्तावित है।

सत्र शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी के विधायक विधानसभा परिसर के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। कुछ विधायक दान पात्र लेकर बैठे, जबकि विधायक अतुल प्रधान आलू लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। विपक्ष ने सरकार को इसी मुद्दे पर घेरने की रणनीति बनाई।

सदन में जारी रहा राजनीतिक टकराव

विधानसभा में मंगलवार को हुए हंगामे की गूंज बुधवार को भी सुनाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी का आचरण सदन की मर्यादा के अनुरूप नहीं है। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि सपा नेताओं ने विधानसभा की पीठ का अपमान किया है।

बेहतर आचरण की थी उम्मीद

मंगलवार को सपा विधायक सचिन यादव द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लहराने के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हें पूरे सत्र के लिए निष्कासित कर दिया था। अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें सचिन यादव से बेहतर आचरण की उम्मीद थी, लेकिन उनके व्यवहार से निराशा हुई। सदन में जारी गतिरोध के बीच अनुपूरक बजट पर चर्चा फिलहाल टल गई।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।