महराजगंज कोतवाली के पास कुत्ते ने 20 लोगों को काटा: शहर में दहशत का माहौल, लोगों ने अधिकारियों से मदद मांगी

महाराजगंज|
शहर में दहशत का माहौल, लोगों ने अधिकारियों से मदद मांगी

शहर में आवारा कुत्ते के हमले से दहशत फैल गई है। कोतवाली के पास एक कुत्ते ने गुरुवार को करीब 20 लोगों को काट लिया। घायलों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई, वहीं लोगों ने नगर पालिका और पुलिस प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार कोतवाली क्षेत्र में एक आवारा कुत्ता अचानक लोगों पर हमला करने लगा। कुत्ते ने राहगीरों, दुकानदारों और बच्चों को काटा। देखते ही देखते 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायल सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत है। लोग घरों से निकलने से कतरा रहे हैं।

शहर में बढ़ रही आवारा कुत्तों की संख्या

व्यापारियों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन नगर पालिका द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने कहा कि घायलों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई जा रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से शहर में आवारा कुत्तों के आतंक को खत्म करने और जल्द से जल्द कुत्तों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर रखने की मांग की है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।