महराजगंज में कुत्ते को बचाने में पलटी बाइक: हादसे में एक किशोर की मौत, एक घायल की हालत गंभीर

महाराजगंज|
हादसे में एक किशोर की मौत, एक घायल की हालत गंभीर

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नटवा जंगल में बुधवार सुबह करीब नौ बजे सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशन की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो अन्य युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने से उसे बचाने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में महदेवा उर्फ बलुआभार निवासी धर्मेंद्र के बेटे किशन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बाइक पर गोरखनाथ के बेटे जितेंद्र और धर्मेंद्र के बेटे सागर भी सवार थे। हादसे में सागर को हल्की चोटें आईं, जबकि जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर किया गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलने पर श्यामदेउरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। किशन की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने किशोर के शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची थी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।