महाराजगंज में ड्रेन पुल के नीचे मिला अधेड़ का शव: इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

महाराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के बरवा खुर्द गांव में नहर के ड्रेन पुल के नीचे बुधवार की देर रात एक अधेड़ का शव मिला। शव की शिनाख्त 46 वर्षीय रामलाल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों के अनुसार, घुघली थाना क्षेत्र के बरवा खुर्द गांव निवासी रामलाल (46) नहर के ड्रेन पुल पर बैठे थे। इसके बाद वह लापता हो गए। लोगों ने जब उनकी तलाश की तो नहर पुल के नीचे उनका शव मिला।
जांच में जुटी पुलिस
शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामलाल की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

