महराजगंज में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी: दो दुकानों का किया औचक निरीक्षण, चार नमूने लैब भेजे गए

महाराजगंज|
दो दुकानों का किया औचक निरीक्षण, चार नमूने लैब भेजे गए

जिले में शारदीय नवरात्रि पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन ने मिलावटखोरों के खिलाफ कमर कस ली है। आम जनमानस को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण फलाहारी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को जिले में विशेष सघन जांच अभियान चलाया। इससे दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। यह अभियान जिलाधिकारी महराजगंज के निर्देश और प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय केके उपाध्याय के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नवरात्रि में सर्वाधिक बिकने वाले सिंघाड़ा आटा, कुट्टू आटा, फाफड़ आटा और मूंगफली जैसी सामग्रियों पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने दो बड़ी दुकानों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने सबसे पहले ठूठीबारी रोड, निचलौल स्थित प्रतिष्ठित फर्म पर छापा मारा। वहां से टीम ने फलाहार में उपयोग होने वाले सिंघाड़ा आटा और फाफड़ आटा का एक-एक नमूना संग्रहित किया। इसके बाद टीम ने सिसवा रोड, कटेहरी बाजार स्थित मेसर्स राजश्री ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। यहां से भी फाफड़ आटा और मूंगफली दाना के नमूने लिए गए।

साफ-सफाई के दिए निर्देश

टीम ने व्यापारियों को खाद्य सामग्री के भंडारण, साफ-सफाई और एक्सपायरी डेट को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को चार नमूने संग्रहित कर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद मानकों पर खरा न उतरने पर कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, अंकित सिंह, पवन कुमार गोंड और हिमांशु जयंत शामिल रहे। विभाग ने बताया कि यह अभियान नवरात्रि तक लगातार जारी रहेगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।