महराजगंज में पंखे में गमछे के फंदे से लटका मिला किशोर: अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घो​षित, ग​णित की परीक्षा देकर लौटा था घर

महाराजगंज|
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घो​षित, ग​णित की परीक्षा देकर लौटा था घर

पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुचितपुर बघौना के टोला निवासी एक किशोर का शव कमरे में लगे पंखे में गमछे के बने फंदे से लटकता मिला। वह मौलागंज में स्थित एक कालेज में ग्यारहवीं का छात्र था। उसके परिजन खेत में काम करने गए थे। खेत में काम करके घर वापस आये तो देखा तो दंग रह गये। जिंदा होने की उम्मीद में उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गये। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मिथिलेश (16 वर्ष) पुत्र लक्ष्मण की उसके कॉलेज में परीक्षा चल रही थी। मंगलवार को उसका का गणित का पेपर था। शाम करीब चार बजे वह घर लौटा। उस समय घर पर कोई नहीं था। परिवार के सभी सदस्य खेत में काम करने गए थे। देर शाम परिजन खेत से वापस आये तो घर का दरवाजा खुला था और अंदर कमरे में मिथिलेश का शव फंदे से लटका मिला। रोने -चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये। परिजन उसे मौलागंज चौराहे के निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मृतक के पिता लक्ष्मण मुंबई की स्टील कंपनी में प्राइवेट नौकरी करते हैं। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। बड़े भाई विमलेश, संदीप और छोटा भाई सनी पढ़ाई कर रहे हैं। मां प्रमिला, दादी शांति देवी सहित परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में एसओ कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।