महराजगंज में खूनी संघर्ष: मारपीट का वीडियो वायरल, महिला ने पुलिस को दी तहरीर
महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र में मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, शिकायतकर्ता फूलसरा देवी पत्नी नन्दलाल यादव, निवासी ग्राम एवं पोस्ट कम्हरिया कला, थाना चौक, जनपद महराजगंज ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 15 अक्टूबर को गांव में उनके घर के पास कुछ लोगों ने उनके परिवार के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
शिकायतकर्ता के मुताबिक, घटना के दौरान आरोपियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की। पीड़िता ने यह भी बताया कि घटना से संबंधित वीडियो उनके मोबाइल फोन में मौजूद है। महिला ने थाना प्रभारी से पूरे मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

