महराजगंज में महिलाओं को झांसा देकर हड़पते थे आभूषण: दो आरोपी गिरफ्तार, मंगलसूत्र-बाइक और फर्जी रसीदें बरामद

महाराजगंज|
दो आरोपी गिरफ्तार, मंगलसूत्र-बाइक और फर्जी रसीदें बरामद

महराजगंज के पनियरा थाना पुलिस ने महिलाओं को बहला-फुसलाकर धोखाधड़ी से आभूषण हड़पने वाले गिरोह के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक बाइक और नौ कूटरचित ज्वेलरी की रसीदें बरामद की हैं। पुलिस उनकी कुंडली खंगाल रही है।

जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पनियरा के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने गुरुवार को बाकी मंदिर के पास पीपल के पेड़ के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अरविन्द पुत्र रामशंकर, निवासी ग्राम रमवापुर और राजू पुत्र कलाम, निवासी ग्राम बहरामपुर, दोनों थाना पनियरा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई। आरोपियों के पास से एक सोने का मंगलसूत्र, एक बाइक और नौ कूटरचित ज्वेलरी रसीद बरामद हुई।

अरविंद पर कई थानों में दर्ज है मुकदमा

अभियुक्तों के खिलाफ थाना पनियरा पर मु0अ0सं0 309/2026, धारा 318(4), 317(4), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त, अरविन्द का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है, उसके खिलाफ संतकबीरनगर के खलीलाबाद, महुली और बेलहरकला थानों में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अभियुक्त राजू के खिलाफ पनियरा में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में उनि देवेंद्र दूबे, हेका राजेश सिंह, हेका आनंद मिश्रा, का. बृजपाल यादव और का. विष्णु अग्रहरि शामिल रहे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।