महराजगंज महिला अस्पताल में गर्भवती की मौत: परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप, अस्पताल में किया हंगामा

महाराजगंज|
परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप, अस्पताल में  किया हंगामा

जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवा दिया है। अधिकारियों के अनुसार, तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतका चंदा दड़ौली गांव की रहने वाली थीं। वह अमित की पत्नी थीं। पति अमित ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर वह चंदा को पहले सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे। वहां से उन्हें जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि समय पर उचित इलाज नहीं मिलने के कारण चंदा की मौत हुई। वहीं, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर भी इलाज कराने में देरी का आरोप लगाया है।

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजने की कही बात

अस्पताल की डॉक्टर रूपाली, शालिनी, शिल्पा और हर्षिता ने बताया कि महिला की हालत गंभीर थी। उसे तत्काल गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी अजय वर्मा पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवा दिया है। मामले में तहरीर मिलने के बाद आरोपों की जांच की जाएगी। फिलहाल, मौत को लेकर परिजनों के आरोपों और अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के बीच स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।