महराजगंज में भाकिमो के जिलाध्यक्ष का स्वागत: कहा-डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश को बनाया उत्तम प्रदेश, सबको मिल रहा लाभ

बृजमनगंज में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय का रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बृजमनगंज पहुंचने पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने धानी मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर नारा लगाते हुए उनका स्वागत किया। उसके बाद काफिला भाजपा कार्यालय पर पहुंचा जहां कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर स्वागत किया ।
नवनियुक्त महाराजगंज जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि केंद्र में मोदी जी एवं प्रदेश में योगी जी डबल इंजन की सरकार होने से हमारा उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन गया है सभी वर्ग के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है किसानों को उनके अनाज का सही मूल्य मिल रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य करेंगे।
मौके पर मौजूद लोग
इस अवसर पर आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख उदय राज यादव,मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, जेपी गौड, बबलू सिंह, चंदू सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिश्चंद्र सोनकर, विनोद त्रिपाठी,झीनक विश्वकर्मा, बुद्धिराम मौजूद रहे।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

