महराजगंज में प्रेम-प्रसंग का हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रेमी को छुड़ाने टावर पर चढ़ी युवती, किसी मामले में भेजा गया है जेल

महाराजगंज|
प्रेमी को छुड़ाने टावर पर चढ़ी युवती, किसी मामले में भेजा गया है जेल

निचलौल थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवती हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गई। इससे हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसे टॉवर से नीचे उतारने के लिए मनाती रही।

जानकारी के मुताबिक, कटका गांव निवासी एक युवती का छितौना गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बताया जा रहा है कि युवक किसी मामले में जेल में बंद है। युवक के जेल जाने से नाराज युवती ने रविवार सुबह बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया और प्रेमी को जेल से छुड़ाने की मांग करने लगी। युवती को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और देखते ही देखते यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना निचलौल थाने की पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती से नीचे उतरने की अपील करते हुए उसे समझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, युवती अपनी मांग पर अड़ी रही, जिससे उसे सुरक्षित नीचे उतारना पुलिस के लिए चुनौती बन गया। राहत की बात यह रही कि जिस टावर पर युवती चढ़ी थी उस पर अभी बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई थी। फिर भी ऊंचाई अधिक होने के कारण गिरने का खतरा बना हुआ था इसलिए पुलिस कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती थी। फिलहाल पुलिस युवती को सुरक्षित नीचे उतारने में जुटी है। उसके नीचे उतरने और पुलिस की आगे की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक अपडेट का इंतजार है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।