महराजगंज में महिला का घर के अंदर मिला शव: पति पर गला दबाकर हत्या का आरोप, रात में हुआ था विवाद

महाराजगंज|
पति पर गला दबाकर हत्या का आरोप, रात में हुआ था विवाद

सिंदुरिया थाना क्षेत्र के हरिहरपुर के अकटहवा टोला में बुधवार सुबह 32 वर्षीय महिला का शव घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिला। महिला की पहचान रीमा गिरी पत्नी रविशंकर गिरी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के भाई जसवंत गिरी ने बहन की गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब तीन बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बुधवार की सुबह कमरे में महिला का शव मिला। घटना की जानकारी मृतका की 15 वर्षीय बड़ी बेटी खुशी ने दी। रीमा के तीन बच्चे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनूप तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस की हिरासत में पति

महिला के भाई ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पति रविशंकर गिरी को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।