महराजगंज में पति के गम में 28 दिन बाद पत्नी का टूटा दम: आकाशीय बिजली गिरने से शिक्षामित्र की हो गई थी मौत, तीन बच्चे हुए अनाथ

महाराजगंज|

कहते हैं पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है और इस रिश्ते की डोर इतनी मजबूत थी कि पत्नी पति की जुदाई का गम 28 दिन भी नहीं झेल सकी। पति की मौत के सदमे में जी रही महिला ने आखिरकार दम तोड़ दिया। एक ही महीने में माता-पिता की मौत से तीन मासूम बच्चे अनाथ हो गए। बताया जा रहा है कि करीब 28 दिन पहले पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मानिक तलाव में तैनात शिक्षामित्र पंचम यादव की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई थी। तभी से पत्नी रिंका देवी गहरे सदमे में थीं। उन्होंने खाना-पीना भी छोड़ दिया था। परिजनों ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह सदमे से उबर नहीं सकीं और मंगलवार को उनकी भी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। लोग कुदरत के कहर को कोस रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मानिक तलाव में पंचम यादव शिक्षामित्र के पद पर तैनात थे। 14 सितंबर की शाम पंचम यादव गांव से सटे सब्जी के खेत में गए थे। अचानक मौसम खराब हुआ और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से पत्नी सदमे में थी। परिजनों के अनुसार वह लगातार बीमार रहने लगी थी और गम से उबर नहीं पा रही थी। आखिरकार मंगलवार को उसने भी दम तोड़ दिया। एक साथ माता-पिता का साया उठने से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

बच्चों के लालन-पालन का संकट

माता-पिता की मौत के बाद परिवार में अब तीन बच्चे ही बचे हैं। बड़ी बेटी रिमझिम यादव कक्षा 10वीं की छात्रा है, जबकि दूसरी बेटी अजीता यादव इस वर्ष कक्षा सात में पढ़ रही है। सबसे छोटा बेटा अभियंत प्रताप महेश यादव के मार्गदर्शन में विद्याज्ञान स्कूल, सीतापुर में अध्ययनरत है। माता-पिता के असमय निधन से बच्चों के सामने भावनात्मक संकट के साथ-साथ भविष्य और शिक्षा को लेकर भी कई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। इस कठिन परिस्थिति में भैया फरेंदा निवासी महेश यादव ने तीनों बच्चों की पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी उठाने का भरोसा दिया है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।