महराजगंज में वर्दी ने बांटी खुशियां: भिटौली पुलिस ने धर्मपुर में वृद्ध महिलाओं को दिए उपहार और मिठाई, जरूरतमंद महिलाओं को ओढ़ाई शाल

महाराजगंज|
भिटौली पुलिस ने धर्मपुर में वृद्ध महिलाओं को दिए उपहार और मिठाई, जरूरतमंद महिलाओं को ओढ़ाई शाल

त्योहारों के इस मौसम में जहां लोग अपने घरों में खुशियां मना रहे हैं, वहीं भिटौली पुलिस ने बुधवार को मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चल रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत थाना भिटौली पुलिस ने शारदीय नवरात्रि और दीपावली के पावन पर्व पर ग्राम धर्मपुर में निराश्रित और वृद्ध महिलाओं को उपहार स्वरूप मिठाई और उपहार बांटे।

क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम और थानाध्यक्ष भिटौली सत्येंद्र राय ने मिशन शक्ति टीम के साथ गांव पहुंचकर महिलाओं को मिष्ठान, शॉल और उपहार वितरित किए। उपहार पाकर वृद्ध महिलाओं के चेहरे खिल उठे। पुलिस की इस पहल ने न सिर्फ उनके त्योहार को खास बनाया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ खड़ी है।

पुलिस और जनता के बीच की दूरी होती है कम : सीओ

सीओ सदर अंकुर गौतम ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य केवल महिला सुरक्षा ही नहीं, बल्कि महिलाओं में सम्मान, सुरक्षा और विश्वास की भावना जगाना है। त्योहारों पर इस तरह की पहल से पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम होती है।यह कार्यक्रम महिला सम्मान और सामाजिक सहभागिता की दिशा में भिटौली पुलिस का एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।