महराजगंज में लाइक और व्यूज बढ़ाने का चक्कर पड़ा भारी: एसएसबी कैंप को उड़ाने का युवक ने बनाया एआई वी​डियो, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

महाराजगंज|

सोशल मीडिया पर लाइक और व्यू बढ़ाने का चक्कर एक युवक को भारी पड़ गया। महराजगंज निवासी फैयाज अहमद ने थाना क्षेत्र के सेवतरी स्थित 22वीं वाहिनी एसएसबी कैंप को लेकर सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज वीडियो वायरल किया था। वॉयरल वीडियो में फैयाज ने वीडियो एडिटिंग के जरिए एसएसबी कैंप को बम से उड़ाते हुए दिखाया था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही अ​धिकारियों में हड़कंप मच गया था। उसके बाद से ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसका शांति भंग में चालान कर दिया।

वायरल हो रहे नौ सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक एक खेत में खड़ा होकर पहले कैमरे की तरफ देखता है। फिर उंगली से इशारा करता है और देखते ही देखते उसके पीछे स्थित एसएसबी कैंप पर एक भीषण बम धमाका व आग का गुबार एडिटेड इफेक्ट्स के जरिए प्रकट हो जाता है। वीडियो में बड़े अक्षरों में लिखा है "अब करो कापी"।

पुलिस ने आरोपी का शांति भंग में किया चालान

भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात एसएसबी कैंप को निशाना बनाकर इस तरह का भ्रामक वीडियो सार्वजनिक करने के बाद स्थानीय पुलिस, खुफिया विभाग और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई। मामला परसामलिक पुलिस और एसएसबी के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद युवक की शिनाख्त की गई। पुलिस ने बुधवार को फैयाज अहमद नामक एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसका शांति भंग में चालान कर दिया।

लाइक व्यू के चक्कर में किसी भी हद तक चले जा रहे लोग

सोशल मीडिया पर लाइक और व्यू के चक्कर में लोग किसी भी हद तक चले जा रहे हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर कभी ट्रेन की पटरी तो कभी स्टेशन के प्लेटफार्म पर रील बनाते नजर आ जाते हैं। सड़क पर चलते हुए बाइक सवार भी खतरनाक स्टंट करते हैं। ऐसा नहीं है कि पुलिस इन पर कार्रवाई नहीं करती है। कार्रवाई के बाद भी ये अपनी आदत से बाज नहीं आते हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।