महराजगंज में नहर में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता: मगरमच्छ ने गहरे पानी में खींचा, घंटों सर्च के बाद भी नहीं मिला सुराग

महाराजगंज|

टेल फाल नहर में सोमवार सुबह मछली पकड़ने गए युवक पर मगरमच्छ के हमले की घटना सामने आई है। ग्रामीणों के सामने मगरमच्छ युवक को पानी में खींचकर गहरे हिस्से की ओर ले गया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, वन विभाग, एसएसबी और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। संयुक्त टीम ने नहर और आसपास के पानी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर तक तलाश के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिला।

निचलौल थाना क्षेत्र के गेडहवां गांव निवासी छांगुर उर्फ छबिलाल अपने भाई झन्नु और कुछ अन्य लोगों के साथ सोमवार को नाव से टेल फाल नहर में मछली पकड़ने पहुंचा था। सुबह करीब 11 बजे मछली पकड़ने के दौरान वह नाव से पानी में उतर गया। इसी दौरान पानी में मौजूद मगरमच्छ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। साथ मौजूद लोगों के मुताबिक मगरमच्छ उसे गहरे पानी की तरफ खींच ले गया। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।

चार एजेंसियों ने संभाला सर्च ऑपरेशन

घटना की जानकारी मिलते ही नहर के आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ एसएसबी तथा एनडीआरएफ के जवान भी मौके पर पहुंचे। लापता युवक की तलाश के लिए संयुक्त टीम ने नहर के पानी और आसपास के हिस्सों में काफी देर तक अभियान चलाया। टीम ने कई स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका।

शव मिलने के बाद ही साफ होगी वजह

निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि शव मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक को घड़ियाल ने खींचा था या उसके साथ कोई अन्य अनहोनी हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद है और युवक की तलाश कराई जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।