महाराजगंज में एक दिन की निचलौल थानाध्यक्ष बनीं मुक्ति तिवारी: लोगों की सुनीं समस्याएं, मिशन शक्ति के तहत बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

महाराजगंज|
लोगों की सुनीं समस्याएं, मिशन शक्ति के तहत बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से शनिवार को छात्रा मुक्ति तिवारी को एक दिन के लिए निचलौल थानाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और जल्द निस्तारण का भरोसा दिया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बरहड़ा चरगहां निवासी प्रकाश चंद्र प्रकाश राम तिवारी की पुत्री मुक्ति तिवारी सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय, टिकुलिया में बीएससी पांचवें सेमेस्टर की छात्रा हैं। मिशन शक्ति 6.0 के तहत शनिवार को उनको एक दिन के लिए निचलौल थानाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिला।

अधिकारियों को आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

निचलौल थानाध्यक्ष योगेंद्र राय ने मुक्ति तिवारी को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं, महाविद्यालय के प्राचार्य श्याम बिहारी अग्रवाल ने भी उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मिशन शक्ति की यह पहल बेटियों में आत्मविश्वास, जागरूकता और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।