शिक्षक एमएलसी चुनाव: पंकज चौधरी बोले-भाजपा शिक्षकों के हित में कर रही काम, विपक्षी दल परिवारवाद को देते हैं बढ़ावा

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को महराजगंज में आयोजित बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने प्रत्येक मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क कर चुनाव अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। विपक्षी दलों पर परिवारवाद और पूंजीवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने शिक्षकों के स्थानांतरण की पारदर्शी व्यवस्था को सरकार की उपलब्धि बताया।
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को आयोजित बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शिक्षकों, प्रधानाचार्यों, विद्यालय प्रबंधकों और मतदाताओं से संवाद स्थापित कर समर्थन जुटाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के आधार पर प्रत्येक मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क करने और चुनाव अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। पंकज चौधरी ने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण है और इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अहम है। कार्यकर्ता पूरी सक्रियता और आपसी समन्वय के साथ मतदाताओं तक पहुंचें। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को शिक्षकों के बीच पहुंचाने की बात कही। विपक्षी दलों पर परिवारवाद और पूंजीवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने शिक्षकों के स्थानांतरण की पारदर्शी व्यवस्था को सरकार की उपलब्धि बताया।

शिक्षकों से सीधा संवाद जरूरी
विनोद रायक्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में संगठन की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची का अध्ययन कर प्रत्येक शिक्षक मतदाता से संपर्क करने का आह्वान किया। कहा कि बूथ और मंडल स्तर पर समन्वित प्रयास से चुनाव अभियान को प्रभावी बनाया जाए।
संगठन की ताकत से अभियान को गति दें : डॉ. धर्मेंद्र सिंह
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर कार्यकर्ता पूरी गंभीरता के साथ जुटें। प्रत्येक मतदाता तक पार्टी की नीतियों और सरकार के कार्यों की जानकारी पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक समन्वय के साथ चलाया गया संपर्क अभियान चुनाव को मजबूती देगा। कार्यकर्ताओं से निर्धारित जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने की। उन्होंने कहा कि संगठन चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटेगा। कार्यकर्ता आपसी समन्वय बनाकर प्रत्येक मतदाता तक पहुंचें। उन्होंने चुनाव अभियान को मंडल और बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, सहकारी बैंक चेयरमैन एवं पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने मतदाता संपर्क अभियान को गति देने और संगठन के स्तर पर बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रभाकर द्विवेदी ने किया।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

