महराजगंज में तबेले में लगी आग: दो गायों की जलकर हुई मौत, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

महाराजगंज|

अरनहवा गांव में पशुओं के तबाले में अचानक आग लगने से दो गायों की जलकर मौत हो गई। हादसे में तबाले में रखा करीब चार ट्रॉली भूसा भी राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने में जुट गए। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में पशुपालक बागड़ शर्मा को करीब दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।

तबाले से आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल टीम के पहुंचने तक ग्रामीण आग बुझाने में जुटे रहे। आग बुझने तक तबाले में बंधी दोनों गायों की मौत हो चुकी थी। वहीं चार ट्रॉली भूसा भी पूरी तरह जल गया। ग्रामीणों की तत्परता से आग को आसपास के घरों और अन्य स्थानों तक फैलने से रोक लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया।

आग का कारण स्पष्ट नहीं

आग किस वजह से लगी, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से आग लगने की आशंका है। वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।