महराजगंज के थाने में भिड़े दो पक्ष: कहासुनी के बाद चले लात-घूंसे, पुलिस ने 5 पर की निरोधात्मक कार्रवाई

महाराजगंज|18 सितंबर 2026
कहासुनी के बाद चले लात-घूंसे, पुलिस ने 5 पर की निरोधात्मक कार्रवाई

कोल्हुई थाना परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शिकायत लेकर पहुंचे दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई और थाना परिसर में ही लात-घूंसे चलने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग करने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, दोनों पक्ष किसी आपसी विवाद को लेकर अपनी शिकायत लेकर कोल्हुई थाने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात पर उनके बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। घटना के दौरान एक दरोगा समेत अन्य पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को रोकने और उन्हें अलग करने में जुटे रहे।

वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

घटना का मोबाइल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है, जिसमें थाना परिसर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पुलिसकर्मियों के बीच-बचाव का दृश्य दिखाई दे रहा है। वीडियो की पुष्टि के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। थाना परिसर में हुई इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में जरूरी कार्रवाई की गई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।