महराजगंज में गोली लगने से युवक की मौत: दोस्तों के साथ गया था बिरयानी खाने, पुलिस हिरासत में तीन लोग

महाराजगंज|18 सितंबर 2026
दोस्तों के साथ गया था बिरयानी खाने, पुलिस हिरासत में तीन लोग

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात बिरयानी खाने गए 20 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना समरधीरा चौराहे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान सोहरवलिया खुर्द टोला परसोहिया गांव निवासी जीशान पुत्र बंगाली के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद जीशान मौके पर ही गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, जीशान अपने दोस्त अमन वर्मा पुत्र छेदी वर्मा और कुछ अन्य लोगों के साथ समरधीरा चौराहे पर बिरयानी खाने गया था। इसी दौरान किसी ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही जीशान गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर गया। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

मामले की जांच कर रही पुलिस

पुलिस और परिजनों की मदद से घायल जीशान को एंबुलेंस से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस गोलीकांड के कारणों के साथ ही घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।