निचलौल तहसील पर गरजे आप कार्यकर्ता: पांच साल से परिवार रजिस्टर की नकल न बनने पर आक्रोश, योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे लोग

महाराजगंज|

नगर पंचायत निचलौल और नगर पालिका परिषद सिसवा में करीब पांच साल से परिवार रजिस्टर की नकल जारी नहीं होने पर आप कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं सिसवा विधानसभा 317 के प्रभारी जाहिद अली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने निचलौल तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी महराजगंज के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार निचलौल को सौंपकर शहरी क्षेत्रों में भी परिवार रजिस्टर की नकल जारी कराने की मांग की।

जाहिद अली ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजाना परिवार रजिस्टर की नकल बनाई जा रही है लेकिन नगर पंचायत निचलौल और नगर पालिका परिषद सिसवा के निवासियों को करीब पांच साल से इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे नगर क्षेत्र के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और जरूरी दस्तावेज बनवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ऑनलाइन आवेदन करने में भी जरूरी होती है नकल

जाहिद अली ने कहा कि आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने के साथ विधवा, वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन, शादी अनुदान, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, बीमारी अनुदान तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लिए आवेदन करने में परिवार रजिस्टर की नकल की आवश्यकता पड़ती है। ये प्रमाणपत्र न मिलने के कारण लोग सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हो रहे हैं। वहीं पासपोर्ट सत्यापन, वारिस प्रमाणपत्र, वरासत, राशन कार्ड और आवास योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में भी परिवार रजिस्टर की नकल जरूरी होती है। न्यायालय में मुकदमों के दौरान, बीमा कंपनियों से दावा प्राप्त करने तथा बैंक खाताधारक की मृत्यु के बाद खाते में जमा धनराशि निकालने में भी इसकी जरूरत पड़ती है।

प्रदर्शन में मौजूद लोग

कार्यकर्ताओं ने मांग की कि ग्रामीण क्षेत्रों की तरह नगर पंचायत और नगर पालिका क्षेत्रों में भी परिवार रजिस्टर की नकल जारी करने का आदेश दिया जाए। प्रदर्शन के दौरान रामनरेश, विनय भारती, महफूज आलम, शमसुद्दीन, दशरथ, सत्तार अली, रज्जाक अली, शैलेश शर्मा, रामाश्रय, जितेंद्र, सुदामा, इसहाक अली, सुरेंद्र, भगवंत, समतुल्लाह, गोवरी, मोहर्रम, ललित भारती, जाहिर, परदेसी मौजूद रहे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।