महराजगंज में रावण दहन बना हादसा: अनियंत्रित आतिशबाजी में नाबालिग घायल, मामा के साथ आया था मेला देखने

महाराजगंज|
अनियंत्रित आतिशबाजी में नाबालिग घायल, मामा के साथ आया था मेला देखने

नौतनवा कस्बे में विजयादशमी के मौके पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रावण के पुतले में लगी आतिशबाजी अनियंत्रित होकर भीड़ की ओर चली गई, जिससे मेले में अफरा-तफरी मच गई। आतिशबाजी की चपेट में आकर एक नाबालिग बच्चा घायल हो गया। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि वह अपने मामा के साथ मेला देखने आया था।

जानकारी के अनुसार, घायल बच्चा अपने मामा के साथ नौतनवा का दशहरा मेला देखने आया था। रावण दहन के समय पुतले में भरे गए पटाखे और बारूद की चिंगारियां तेज आवाज के साथ भीड़ की तरफ फटने लगीं। इसी दौरान एक चिंगारी और पटाखे का टुकड़ा बच्चे की आंख और शरीर पर जा लगा। परिजन आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद आंख में गंभीर चोट को देखते हुए डॉक्टरों ने निगरानी में रखा है।

मौके पर मची भगदड़, सुरक्षा पर सवाल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रावण दहन स्थल के चारों ओर पर्याप्त बैरिकेडिंग और सुरक्षा घेरा नहीं था। आतिशबाजी के दौरान भीड़ पुतले के बेहद करीब खड़ी थी। पटाखे भीड़ की ओर आते ही लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि हर साल इतनी बड़ी भीड़ जुटने के बावजूद प्रशासन द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया जाता।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।