भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी अलर्ट: महराजगंज में बढ़ाई गई निगरानी, डॉग स्क्वायड और स्कैनिंग मशीन से की जांच

महाराजगंज|
महराजगंज में बढ़ाई गई निगरानी, डॉग स्क्वायड और स्कैनिंग मशीन से की जांच

जिले में दशहरा एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 22वीं बटालियन सतर्क है। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं इंडो नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी में सीमा के दोनों ओर आने-जाने वाले लोगों पर सुरक्षा बल के जवान नजर रख रहे हैं। मंगलवार की शाम को एसएसबी जवानों ने ठूठीबारी में सघन जांच की।

सीमा पर नेपाल से भारत आने वाले तथा भारत से नेपाल जाने वाले लोगों की निगरानी की जा रही है। साथ ही यात्रियों के सामानों की जांच की जा रही है। बॉर्डर पर डॉग स्क्वायड और स्कैनिंग मशीनों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। सुरक्षा बल के जवान सीमा से गुजरने वाले लोगों और उनके सामानों की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

जवान पूरी तरह से मुस्तैद

त्योहारों के दौरान सीमा पार से होने वाली अवांछित गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से जवान पूरी मुस्तैदी के साथ निगरानी कर रहे हैं। सीमा क्षेत्र में सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा बल यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे। एसएसबी की इस सतर्कता का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बनाए रखना और आमजन को सुरक्षित वातावरण में त्योहार मनाने का अवसर उपलब्ध कराना है। सीमा पर बढ़ी निगरानी के बीच सुरक्षा बल के जवान लगातार चौकसी बरत रहे हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।