महराजगंज में किशोरी की मौत: कमरे में फंदे से लटका मिला शव, दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे परिजन

महाराजगंज|
कमरे में फंदे से लटका मिला शव, दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे परिजन

धानी बाजार में बुधवार को 14 वर्षीय स्नेहा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, दुर्गेश की बेटी स्नेहा किसी बात को लेकर नाराज थी। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने उसे आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका में परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो स्नेहा कमरे में कुंडी से साड़ी के फंदे के सहारे लटकी मिली।

अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया

परिजनों ने आनन-फानन में किशोरी को फंदे से नीचे उतारा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धानी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

बृजमनगंज के थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि किशोरी की मौत के मामले में जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किशोरी की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।