मथुरा में प्रेमी के साथ करवाचौथ मना रही चार बच्चों की मां: पति ने रंगे हाथों पकड़ा, बीच सड़क पर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

मथुरा|
पति ने रंगे हाथों पकड़ा, बीच सड़क पर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

मथुरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां करवा चौथ के पावन पर्व पर एक हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा देखने को मिला। चार बच्चों की मां अपने पति को छोड़ प्रेमी के साथ करवा चौथ मनाने पहुंच गई थी। हालांकि, पति ने परिजनों के साथ मिलकर दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद बीच सड़क पर जेठानी और देवरानी में जमकर मारपीट हुई।

जानकारी के मुताबिक, करीब 15 साल पहले राजस्थान के धौलपुर की रहने वाली अंजू की शादी मनोज नाम के युवक से हुई थी। दोनों के चार बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि अंजू का गांव के ही संजय उर्फ गीतम नाम के एक व्यक्ति से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। करवा चौथ के दिन महिला अपने बच्चों को घर पर ही छोड़ कर किराए के एक कमरे में प्रेमी संजय के साथ त्योहार मनाने और उसका चेहरा देखकर व्रत खोलने पहुंच गई।

पति ने रंगे हाथों पकड़ा

महिला पर शक होने के कारण उसका पति मनोज अपने परिवार के अन्य सदस्यों को लेकर उस किराए के कमरे पर पहुंच गया। वहां अंजू और उसके प्रेमी को एक साथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया जो देखते ही देखते सड़क पर आ गया। मौके पर मौजूद मनोज की भाभी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। देवरानी और जेठानी के बीच बीच सड़क पर ही तीखी बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही हिंसक मारपीट में बदल गई। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल खींचे, लात-घूंसे चलाए और सड़क पर जमकर हंगामा किया। इस ड्रामे को देखने के लिए सड़क पर राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मौके से फरार हुआ प्रेमी

बीच सड़क पर हंगामे और मारपीट की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दखल देकर मामले को शांत कराया और पति-पत्नी दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई में जुटी है। वहीं दूसरी ओर, हंगामा बढ़ते देख आरोपी प्रेमी संजय मौका पाकर वहां से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।