मथुरा में श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद: जमकर हुई मारपीट, थाने में हुआ समझौता

मथुरा|5 घंटे पहले
जमकर हुई मारपीट, थाने में हुआ समझौता

मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में शुक्रवार को दिल्ली से आए श्रद्धालुओं और निजी सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग कराया।

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर चार के बाहर शुक्रवार की सुबह श्रद्धालुओं और सिक्योरिटी गार्ड के बीच विवाद हो गया। गेट के बाहर खड़े श्रद्धालुओं को हटने के लिए कहने पर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग कर मामले को शांत करवाया। बाद में पुलिस चौकी पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

हाथापाई पर उतर आया दोनों पक्ष

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से आया एक श्रद्धालु परिवार दर्शन करने के बाद एग्जिट गेट के पास खड़ा हो गया था। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां से हटने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा देखा जा सकता है कि बहस बढ़ने पर सुरक्षाकर्मी और श्रद्धालु एक-दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान श्रद्धालु परिवार की महिलाओं ने भी सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की।

पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों में कराया समझौता

इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग कराया और पुलिस चौकी ले गए। चौकी पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद समझौता हो गया। बांके बिहारी मंदिर में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षाकर्मियों व श्रद्धालुओं के बीच इस तरह के विवाद और मारपीट की घटनाएं पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं, जिससे मंदिर की व्यवस्थाओं पर लगातार सवाल उठते रहे हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।