मऊ में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर: हादसे में दो युवकों की ऑन द स्पॉट मौत, दोनों पेंटर का करते थे काम

मऊ|
हादसे में दो युवकों की ऑन द स्पॉट मौत, दोनों पेंटर का करते थे काम

सरायलखंसी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई है। यह हादसा गुरूवार रात नौ बजे वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर ताजोपुर स्थित एक स्कूल के पास हुई, जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान अछार गांव निवासी मोहन राजभर और स्वागत राजभर के रूप में हुई है। दोनों दोस्त थे और पेशे से पेंटर का काम करते थे। दोनों दोस्त बाइक से एक-दूसरे को घर छोड़ने जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक यह हादसा सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजेपुर स्थित एक स्कूल के पास में हुआ।

सिर में गंभीर चोट की वजह से मौके पर हुई मौत

पुलिस के मुताबिक, अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। आस-पास के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर सरायलखंसी थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

चालक वाहन समेत फरार

थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। घटना में शामिल वाहन की पहचान करने और उसके चालक का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।