मेरठ में दो बाइक सवारों ने ​रिटायर्ड सूबेदार के घर को किया आग के हवाले: कई लोग झूलसे , घटना के वक्त अंदर सो रहे थे परिवार के सात लोग

मेरठ|
कई लोग झूलसे , घटना के वक्त अंदर सो रहे थे परिवार के सात लोग

शिवकुंज कॉलोनी में आधी रात को उस समय हड़कंप मच गया, जब बाइक सवार दो युवकों ने एक रिटायर्ड सूबेदार के मकान को निशाना बनाया। आरोपियों ने घर के बेसमेंट में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस खौफनाक वारदात के वक्त परिवार के सात लोग घर के अंदर सो रहे थे, जिन्हें जिंदा जलाने की बड़ी साजिश की आशंका जताई जा रही है। इस अग्निकांड में परिवार के कई लोग झुलस गए हैं।

शुरुआत में आग लगने के कारणों को लेकर परिवार असमंजस में था, लेकिन जब घर के बाहर और पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो सबके होश उड़ गए। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो संदिग्ध युवक बाइक पर सवार होकर आए, मकान में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई और तुरंत मौके से फरार हो गए।

दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया

आधी रात को लगी इस भीषण आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए करीब तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, जब तक आग को बुझाया जाता, तब तक मकान का बेसमेंट और वहां रखा काफी कीमती सामान जलकर खाक हो चुका था। बताया जा रहा है कि जिस जगह आग लगाई गई, वहां सोनू और मोनू नाम के युवक फूलों का काम करते थे।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पीड़ित रिटायर्ड सूबेदार के परिवार की तरफ से इस गंभीर मामले में मेरठ पुलिस को लिखित शिकायत दे दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और दोनों अज्ञात हमलावरों की पहचान करने में जुट गई है। शुरुआती तौर पर इसे किसी पुरानी रंजिश या सोची-समझी साजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।