मेरठ में गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा: हादसे में मां और नवजात की मौत, ग्रामीणों ने एंबुलेंस में की तोड़फोड़

लावड़ क्षेत्र में आज गैस सिलिंडर लदे ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दिया। हादसे में महिला और उसके आठ दिन के नवजात बच्चे की मौत हो गई। महिला पति के साथ बच्चे को पीलिया की दवा दिलाकर घर लौट रही थी। इसी दौरान इंडेन गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। इस दौरान एंबुलेंस में तोड़फोड़ भी की।
बताया जा रहा है कि परिवार महल गांव का रहने वाला था। लावड़ में सब्जी मंडी स्थित काली माता मंदिर के सामने ट्रक की चपेट में आने से महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
लोगों ने लगाया जाम
हादसे में शामिल ट्रक इंडेन गैस सिलेंडरों से भरा हुआ था। दुर्घटना के बाद ट्रक को पकड़ लिया गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मां और नवजात की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। इस दौरान एंबुलेंस में तोड़फोड़ किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बनी।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

