मेरठ में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या: जंगल में गला घोंटकर ली जान, युवती की शादी कहीं और तय होने से था नाराज

मेरठ|
जंगल में गला घोंटकर ली जान, युवती की शादी कहीं और तय होने से था नाराज

गुरुवार को परतापुर थाना क्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास स्थित प्रेम हॉस्पिटल के पास जंगल में 25 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की पहचान समरीन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवती के प्रेमी फिरोज ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। दोनों लिसाड़ी गेट क्षेत्र की गड्ढे वाली मस्जिद के रहने वाले थे।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि फिरोज और समरीन के बीच करीब छह साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इसी बात को लेकर नाराज आरोपी ने समरीन को बिजली बंबा बाईपास पर प्रेम हॉस्पिटल के पास जंगल में ले गया और वहां गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

जंगल में मिला युवती का शव

जंगल में युवती का शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही परतापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस आरोपी फिरोज के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।