मेरठ में पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार: एटीएम बूथ से किए थे लूटपाट, एक के पैर में लगी गोली

मेरठ|

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक एटीएम बूथ में हुई लूटपाट के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ-शामली रोड पर चेकिंग के दौरान स्वाट टीम और कंकरखेड़ा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।

मेरठ और शामली के बदमाशों ने एटीएम बूथ में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में विपिन, लुकमान और अंकुर नाम के बदमाशों को गिरफ्तार किया है। विपिन के पैर में गोली लगी है।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने बदमाशों को घेरा

कंकरखेड़ा में खिर्वा रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में सरधना निवासी उमेश के साथ लूटपाट की वारदात हुई थी। मेरठ-शामली रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने सुबह बदमाशों को घेर लिया। चेतावनी देने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास करने लगे। जवाबी कार्रवाई में बदमाश विपिन के पैर में गोली लग गई।

पुलिस को मिला लूट का सामान

पुलिस ने मौके से घायल विपिन और उसके साथी लुकमान दबोच लिया, जबकि तीसरे बदमाश अंकुर को जेवरी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल स्प्लेंडर बाइक, 2 तमंचे, 2 कारतूस और चार सितंबर को हुई लूट के कुल 15 हजार रुपये बरामद हुए हैं।

इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना कंकरखेड़ा में बीएनएस की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।