औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर से हुआ प्यार: सगाई का वीडियो वायरल, जल्द होगी शादी

प्यार की कोई उम्र नहीं होती। यह कहावत औरैया और सहार क्षेत्र में सच होती दिख रही है। यहां 75 वर्षीय वृद्ध रामसुगर को 30 वर्षीय चर्चित इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत से मोहब्बत हो गई। दोनों ने शादी करने का फैसला किया है। दोनों की सगाई का वीडियो वायरल होने के बाद से पूरे इलाके में इस अनोखी प्रेम कहानी की चर्चा हो रही है।
प्यार उम्र की सरहदों और फासलों को नहीं देखता, इस बात को सच साबित करती एक अनोखी प्रेम कहानी औरैया और सहार क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां सहार ब्लॉक के अरियारी गांव के रहने वाले 75 वर्षीय वृद्ध रामसुगर को औरैया की रहने वाली 30 वर्षीय चर्चित इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत से मोहब्बत हो गई। उम्र के इस पड़ाव परवान चढ़े प्यार को अब दोनों ने शादी के बंधन में तब्दील करने का फैसला कर लिया है।
वीडियो शूट करने आती थी बुजुर्ग के घर
वृद्ध रामसुगर ने बताया कि रानी राजपूत का उनके घर पिछले दो वर्षों से लगातार आना-जाना था। रामसुगर की पुत्री राधा खुद एक यूट्यूबर है और रानी उनके घर अक्सर वीडियो शूट करने आती थीं। राधा के साथ वीडियो शूटिंग के दौरान ही रानी का रामसुगर के घर आना-जाना बढ़ा और धीरे-धीरे मुलाकातों का यह सिलसिला प्यार में बदल गया। करीब सात वर्ष पूर्व रामसुगर की पत्नी का निधन हो चुका है, इसके बाद अब उन्हें अपना हमसफर रानी राजपूत के रूप में नजर आया है।
एक सप्ताह पहले हुई थी सगाई
बेटी राधा ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व औरैया के एक ब्यूटी पार्लर में उनके पिता रामसुगर और इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत की सगाई हुई। इस सगाई का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड हुआ, वह तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद से ही पूरे क्षेत्र में इस अनोखी शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। प
क्षेत्र में बना चर्चा का विषय
रिजन के अनुसार इस रिश्ते को आधिकारिक रूप से आगे बढ़ाते हुए जल्द ही दोनों पूरे रीति-रिवाज और परंपराओं के साथ विवाह के बंधन में बंधेंगे। शादी की सभी रस्में और तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। जहां एक ओर इस रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, वहीं परिवार की सहमति और दोनों की रजामंदी से होने वाली यह शादी अब इलाके में चर्चा का सबसे बड़ा केंद्र बन गई है।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

