अमरोहा में सुहागरात पर दूध पीते ही सो गया दूल्हा: लाखों के जेवरात लेकर भाग गई दुल्हन, दो बच्चों की है मां

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाचोली में शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने बिचौलियों के साथ मिलकर एक युवक से शादी की और सुहागरात को ही पति को नशे की गोलियां देकर लाखों के आभूषण और अन्य सामान लेकर फरार हो गई। पीडि़त युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव गंगाचोली निवासी दिनेश कुमार बुधवार शाम को कोतवाली पहुंचा और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। दिनेश ने पुलिस को बताया कि उसने 19 अक्टूबर को पड़ोस के गांव की रहने वाली दो बच्चों की मां से शादी की थी। युवक की पहली शादी थी जबकि महिला की दूसरी शादी थी। शादी से पहले उसे यह भरोसा दिलाया गया था कि महिला के पहले पति की मौत हो चुकी है। दिनेश ने दुल्हन को बड़े अरमानों और धूमधाम से घर में कदम रखवाया था साथ ही उसे सोने-चांदी के कीमती आभूषण भी चढ़ाए थे। दिनेश के मुताबिक शादी के सुहागरात में ही दुल्हन ने रात को सोने से पहले उसे दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। जैसे ही दिनेश ने वह दूध पिया वह गहरी नींद में सो गया।
सुबह जगा तो लापता थी पत्नी
इस मौके का फायदा उठाकर शातिर दुल्हन रात के सन्नाटे में घर में रखे करीब पांच लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण व 10 हजार रुपये लेकर चली गई। हैरानी की बात यह है कि महिला अपने साथ जो दो बच्चे लाई थी उन्हें भी अपने साथ ले गई। घटना का पता तब चला जब मंगलवार की सुबह दिनेश की आंख खुली और उसने घर का सामान बिखरा हुआ और दुल्हन को लापता पाया। घबराकर दिनेश तुरंत अपने ससुराल पहुंचा जहां उसे जो सच्चाई पता चली उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

