हापुड़ में पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव: परिवार के साथ रहकर चलाता था पिकअप, मौके पर पहुंची पुलिस

उत्तरप्रदेश|

हापुड़के देहात थाना क्षेत्र में दोयमी रेलवे फाटक के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। पुलिस इस मामले को प्रथम दृष्टया घरेलू कलह के कारण आत्महत्या मानकर जांच कर रही हैं। यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही हैं। मृतक की पहचान पंकज शुक्ला के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सीतापुर जिले के लहरपुर क्षेत्र के कुटी सिकोली गांव का निवासी था। युवक विद्या नगर कॉलोनी में परिवार के साथ रहकर पिकअप चलाता था। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पारस मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच और पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए मामला गृहकलेश के चलते आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। मौत की असली और सटीक वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा। इस दुखद घटना से दोयमी रेलवे फाटक के आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई और सुबह मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन

सूचना पर थाना प्रभारी पारस मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव की पहचान करने के बाद मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पंकज के परिजनों में कोहराम मच गया और वह मोहल्लेवासियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पंकज की मौत पर उनकी पत्नी शिवांकी व दोनों बच्चों को रो रोकर बुरा हाल था। मोहल्लेवासी उन्हें सांत्वना दे रहे थे।

पुलिस कर रही सभी पहलूओं की जांच

सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया पंकज ने पेड़ से लटकर आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। इसके बाद भी पुलिस सभी पहलूओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।