बुलडोजर पर सवार होकर निकली बारात: दूल्हे ने दोस्तों संग किया डांस, सोशल मीडिया पर छाया अनोखा अंदाज

मुरादाबाद जिले में एक अनोखी बारात इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। छजलैट थाना क्षेत्र के उमरी कला गांव में एक दूल्हा पारंपरिक घोड़ी या लग्जरी कार की बजाय बुलडोजर पर सवार होकर अपनी बारात लेकर ससुराल पहुंचा। इस अनोखे अंदाज के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार दूल्हे का नाम उस्मान है। उसने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए बुलडोजर को ही बारात का मुख्य आकर्षण बना दिया। वायरल वीडियो में दूल्हा अपने दोस्तों के साथ बुलडोजर पर बैठा दिखाई दे रहा है। कई वीडियो में बाराती बुलडोजर पर नाचते-गाते नजर आ रहे हैं। जबकि एक वीडियो में दूल्हा सिगरेट के छल्ले उड़ाते हुए भी दिखाई देता है।
सोशल मीडिया पर खूब हो रही चर्चा
बताया जा रहा है कि बुलडोजर पर 12 से अधिक बाराती सवार थे। बारात के दौरान डीजे की धुन पर दूल्हे और उसके दोस्तों ने जमकर डांस किया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस अनोखे नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहली बार किसी दूल्हे को बुलडोजर पर बारात लेकर जाते देखा है। यही वजह है कि यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर लोग इस अनोखी बारात को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।










