इटावा में सरिया लदे खराब ट्रक के पीछे जा घुसी बस: 45 यात्री थे सवार, बस चालक और कंडक्टर की मौत, 24 घायल

उत्तरप्रदेश|1 घंटा पहले
45 यात्री थे सवार, बस चालक और कंडक्टर की मौत, 24 घायल

इटावा में बुधवार सुबह करीब 5 बजे बनारस से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस खराब ट्रक के पीछे जा घुसी। जिससे बस चालक और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। बस कुल 45 यात्री सवार थे, जिसमें 24 लोग घायल हो गये हैं। घटना आगरा कानपुर नेशनल हाईवे 19 पर आईटीआई चौराहा थाना सिविल लाइन क्षेत्र में हुई है। बताया जा रहा है सरिया लदे खराब ट्रक में पीछे से बस जा घुसी। आनन फानन में सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल इटावा में भर्ती करवाया गया है। दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाकर परिवार को सूचना दे दी गई हैं। दोनों मृतकों की पहचान बस चालक प्रेम 35 वर्षीय प्रेम और कंडक्टर 22 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। यात्रियों ने बताया कि बस तेज रफ्तार में थी और चालक को नींद आ गई थी।

नींद आने की वजह से हुआ हादसा

डॉक्टर राहुल बाबू ने बताया कि पुलिस और एंबुलेस के माध्यम से कई घायलों को लाया गया था। जिसमें बस का ड्राइवर और कंडक्टर मृत अवस्था में थे, जिनको मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं दो दर्जन से अधिक यात्री घायल है, जिनका लगातार उपचार किया जा रहा है। घायलों के अनुसार बस चालक को नींद आने की वजह से बस ट्रक में जा घुसी।

एक्सपर्ट नहीं था चालक

घायल यात्रियों ने बताया कि बस चालक ज्यादा एक्सपर्ट नहीं लग रहा था, खराब ट्रक के पास धीरे चलने के संकेत लगे थे लेकिन बस चालक कंडक्टर नींद में होनें के कारण जब तक कुछ समझ पाते तब तक बस ट्रक में घुस गई थी। हादसा इतनी जोरदार था कि बस में चीखपुकार मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया घटना की जानकारी मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यात्रियों ने बताया कि बस चालक तेज रफ्तार में था और उसको नींद आने के चलते हादसा हुआ, इस हादसे में बस चालक और कंडक्टर की मौत हो गई है। उनकी पहचान कर ली गई है परिवार को सूचना भेजी गई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।