कासगंज में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से दो की मौत, एटा से दवा लेकर लौट रहे थे घर

उत्तरप्रदेश|1 घंटा पहले
बोलेरो की टक्कर से दो की मौत, एटा से दवा लेकर लौट रहे थे घर

एटा रोड स्थित मेमड़ा मोड़ पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों एटा से दवा लेकर मैनपुरी स्थित अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, पीछे से आई बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी रंजीत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधपुरा भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान धनीराम (50) पुत्र सरवन और अनिल (50) पुत्र अहिवरन, निवासी गांव विनोदपुर, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है।

चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो मौके से बरामद कर ली गई है। पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद दोनों परिवारों के साथ गांव में भी शोक का माहौल है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।