सोनभद्र की मारकुंडी घाटी की खाई में मिला दंपति का शव: घटनास्थल के पास मिली बाइक, कई दिन पुरानी घटना होने की आशंका

उत्तरप्रदेश|1 घंटा पहले
घटनास्थल के पास मिली बाइक, कई दिन पुरानी घटना होने की आशंका

चोपन थाना क्षेत्र स्थित मारकुंडी घाटी में गहरी खाई से एक दंपती के सड़ी-गली बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बॉडी के पास एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पुलिस का अनुमान है कि दोनों की मौत चार से पांच दिन पहले हुई होगी। फिलहाल बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने मारकुंडी घाटी की गहरी खाई में दो बॉडी पड़ी देखी और इसकी सूचना गुरमा पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर मिली बॉडी काफी हद तक सड़ चुकी थी और उनमें कीड़े पड़ गए थे। इससे उनकी पहचान करना मुश्किल था। वहीं पास में मिली मोटरसाइकिल के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और मृतकों की पहचान रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिच्छी गांव निवासी राहुल यादव और चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव निवासी इंद्रावती यादव उर्फ चंदा के रूप में की। पुलिस के अनुसार दोनों पति-पत्नी थे।

हर पहलू से हो रही जांच

गुरमा चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों बॉडी चार से पांच दिन पुराने प्रतीत हो रहे हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मौत दुर्घटना में हुई, आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। इस संबंध में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने दोनों बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जुटाकर पूरे मामले की गहन जांच में लगी हुई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।